CG – अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, दोस्त ही निकला हत्यारा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, पूरा मामला जानकार उड़ जाएंगे होश…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे इंजीनियर्स कॉलोनी में हुए हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त को हत्या केस में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट थाना गंज की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।
जानिए क्या थी घटना
घटना 5 मार्च की है। गंज थान के खारून विहार स्थित रेलवे इंजीनियर्स कॉलोनी फाफाडीह के पीछे नाले के पास एक युवक की लाश मिली थी। इस सूचना पर पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पंचनामा कर मामले की जांच कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान मृतक की पहचान राजा साहू 25 वर्ष निवासी चूना भट्टी थाना गंज के रूप में की गई। पूछताछ में पता चला कि मृतक 5 मार्च सुबह 8 बजे घर से अपने दोस्त बिट्टू यादव के साथ निकला था। पुलिस ने इस जानकारी के बाद मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच शुरू की। इस दौरान वीडियो में बिट्टू यादव दिखाई दिया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिट्टू यादव को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। बिट्टू ने पूछताछ में बताया कि दोनों दोस्त थे और साथ घूमना-फिरना करते थे। कुछ दिनों पहले ही राजा से बिट्टू की गाड़ी चलाने के दौरान हादसे में टूट-फूट हुई थी। बिट्टू टूट-फूट का पैसा राजा से मांगता था, जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था।
घटना वाले दिन भी दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर बिट्टू ने राजा पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी बिट्टू यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बिट्टू यादव 19 वर्षीय निवासी चुनाभट्टी है।



