CG – प्यार का दर्दनाक अंत : गर्लफ्रेंड की बेरुखी बर्दाश्त नहीं कर पाया बॉयफ़्रेंड, आहत होकर उठा लिया ये खौफनाक कदम, कई सालों से था प्रेम संबंध….

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल में प्यार मौत की वजह बन गया। जहां 24 वर्षीय हिमांशु मौर्य ने प्रेमिका की बेरुखी से आहत होकर जहर का सेवन कर लिया।
जहर खाने के बाद भी युवक सीधे अपनी प्रेमिका के सेंटर पहुंचा और बात न करने को लेकर नाराजगी जताई। उसने प्रेमिका को खुद के जहर खाने की जानकारी भी दी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 8 साल से प्रेम संबंध था और परिवार भी इस रिश्ते से वाकिफ थे, लेकिन कुछ दिनों से बातचीत बंद होने के चलते युवक मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन वह बिना खाना खाए घर से निकला और रास्ते में जहर खरीदकर सेवन कर लिया। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में मां और छोटा भाई है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



