छत्तीसगढ़

CG – श्रम मंत्रालय पहुंचा सांप, फाइलों के बीच छिपा बैठा था सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप…..

रायपुर। राज्य मंत्रालय (महानदी भवन) में एक बार फिर सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। इस बार सांप श्रम विभाग के अनुभाग कक्ष में फाइलों के बीच फंसा हुआ मिला। घटना के बाद कर्मचारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक, विभागीय कर्मचारी एक जरूरी फाइल तलाश रहे थे। इसी दौरान फाइलों के ढेर के बीच अचानक सांप रेंगता दिखाई दिया। सांप नजर आते ही कर्मचारियों ने तुरंत वहां से दूरी बना ली और इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सांप ‘ढोड़िया’ प्रजाति का है, जो जहरीला नहीं होता। हालांकि, मंत्रालय जैसे संवेदनशील परिसर में बार-बार सांप निकलने की घटनाओं ने कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि सांप वहां कितने समय से छिपा हुआ था।

गौरतलब है कि इससे पहले 29 अप्रैल को भी मंत्रालय के भूतल स्थित नगरीय प्रशासन विभाग के अनुभाग में सांप मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button