Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – जिस बेटे का हुआ था अंतिम संस्कार, तीन दिन बाद जिंदा लौटा, फिर जो हुआ…. हर कोई रह गया दंग…..

अहमद- सूरजपुर। सूरजपुर के चंदरपुर गांव में ऐसा घटना हुई जिसने पूरे इलाके को हक्का-बक्का कर दिया। जहां मर चुका युवक अपने ही क्रियाक्रम कार्यक्रम के दौरान जिंदा वापस अपने घर लौट आया, जिसको देख सभी लोगों के होश उड़ गए।

दरअसल, बीते शनिवार को मानपुर में पुलिस को कुएं में एक अज्ञात लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान करने के लिए संदेश भेजे गए थे। जिस पर चंद्रपुर के रहने वाले परिवार ने उस शव की शिनाख्त अपने बेटे पुरषोत्तम के रूप में किया था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पुरषोत्तम के परिजनों को सौंप दिया गया था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को दफन किया गया। जिसके बाद परिवार के लोगो ने रीति रिवाज के अनुसार काम क्रिया में जुट गए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी इस दुख की घड़ी में क्रियाकर्म में शामिल होने आए।

रिश्तेदारों ने बताया कि, जिसका घर वाले क्रियाक्रम कर रहे हैं, वो तो जिंदा उनके घर पर है। जिसके बाद घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं था। मानो उनको विश्वास न हुआ। जिसको वह मरा हुआ समझ रहे थे, वह जब उनके सामने आया तो घर वालों के साथ आसपास के लोग भी हैरत में पड़ गए।

कुतूहल की बात यह है कि कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान और मौत के समय उसकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने कुएं का निरीक्षण किया और घटना के हर पहलू की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक किस कारण से कुएं में गिरा था और उसे मृत समझा गया।

Related Articles

Back to top button