Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – शर्मनाक : ट्यूशन के बहाने शिक्षक ने 13 वर्षीय छात्रा के साथ की ये शर्मनाक हरकत, आरोपी शिक्षक फरार…..

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले एक विवाहित शिक्षक ने ट्यूशन के बहाने अपनी 13 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ और यौन शोषण संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि आरोपी शिक्षक शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का पिता है और वारदात के बाद से फरार है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, जबकि पीड़िता गहरे सदमे में है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि ट्यूशन के दौरान एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button