छत्तीसगढ़

CG सोना-चांदी छोड़ ये सामान लेकर भागा शातिर चोर, थाने से 50 मीटर की दूरी पर वारदात को दिया अंजाम……

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोर ने नकदी या कीमती सामान की बजाय 25 लीटर पेट्रोल से भरा जर्किन, सिगरेट और ड्राई फ्रूट पर हाथ साफ कर दिया। घटना पुलिस थाना से 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी तीन ठेला नुमा दुकानों के पास पहुंचा। उसने दुकानों के ताले तोड़े और करीब 20 मिनट तक वहां मौजूद सामान खंगालता रहा। इसके बाद करीब रात 2:12 बजे आरोपी अपने सिर पर 25 लीटर पेट्रोल से भरा जर्किन, सिगरेट और ड्राई फ्रूट्स लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई, लेकिन चोर इतनी फुर्सत में था कि उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह चोरी नहीं खरीदारी करने आया हो।

बताया जा रहा है कि चोरी सिर्फ एक दुकान में हुई है, जबकि बाकी दुकानों के केवल ताले तोड़े गए हैं। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button