छत्तीसगढ़

CG – खेत में पानी का जायजा लेने गया था युवक, फिर ऐसा कुछ हुआ की हो गई मौत, परिवार में छाया कोहराम…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दर्दनाक घटना सामने है, जहां एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

यह घटना कोनी थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक गतौरी गांव का रहने वाला था और आज खेत में पानी का जायजा लेने गया था। इसी दौरान वह पंप में आए करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया। इधर जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया है।

Related Articles

Back to top button