Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- चोरनी गैंग का पर्दाफाश : कार से आई महिलाएं ने कर दिया कांड! साड़ी खरीदने के बहाने इतने हजार किए पार, 10 महिलाएं समेत 12 गिरफ्तार…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कपड़ा दुकान पर साड़ी खरीदने के बहाने चोरी करने का मामला सामने आया है। लटोरी चौकी क्षेत्र के करवां स्थित एक कपड़ा दुकान और उसके गोदाम से करीब 36 हजार रुपये की साड़ियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के बारां जिले की 10 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई साड़ियां भी बरामद कर ली हैं।

दो कारों से पहुंचीं महिलाएं, खरीदारी के बहाने चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की शाम कुछ महिलाएं दो कारों से लटोरी-करवां मार्ग पर स्थित कपड़ा दुकान पहुंचीं। यहां उन्होंने साड़ी खरीदने के बहाने दुकानदार को बातचीत और खरीदारी में उलझाए रखा। इसी दौरान कथित तौर पर उसकी नजर बचाकर दुकान से साड़ियां चोरी कर ली गईं। दुकान से लगे गोदाम से भी साड़ियों के बंडल गायब हो गए।महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार ने जब साड़ियों का स्टॉक मिलाया, तो कई साड़ियां गायब मिलीं। जांच में करीब 36 हजार रुपये की साड़ियों की चोरी का पता चला। इसके बाद दुकानदार ने लटोरी चौकी पुलिस से शिकायत की।

बनारस रोड किनारे तंबू में छिपे थे संदिग्ध
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान बनारस रोड के किनारे तंबू लगाकर रह रहे कुछ संदिग्ध महिला और पुरुषों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

10 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार, साड़ियां बरामद
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के बारां जिले की 10 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। उनके कब्जे से चोरी की गई साड़ियां बरामद की गई हैं। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।दो कारों में पहुंचना, खरीदारी के बहाने दुकानदार को उलझाना और फिर साड़ियां गायब कर देना—इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में चर्चा बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button