छत्तीसगढ़

CG-भगवान के घर चोरी : मंदिर को बनाया निशाना, राॅड से गेट का ताला तोड़कर दानपेटी उठा ले गया चोर…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद है। गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी कर ली। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोर ने सरिया की मदद से मंदिर के गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर दानपेटी उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला और दानपेटी गायब थी। स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुई चोरी पर नाराजगी जताई है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button