Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- भगवान के घर चोरी : इस मंदिर में चोरो ने बोला धावा, दानपेटी पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस…..

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया नगर में चोरों ने एक जैन श्वेतांबर मंदिर को अपना निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने मंदिर के भीतर रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें जमा करीब 20 हजार रुपए की नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।

सुबह जब मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने देखा कि दानपेटी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी राशि गायब थी। पुजारी ने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर समिति के सदस्यों और आसपास के लोगों को दी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button