CG – गंज मण्डी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही – मात्र 06 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, आरोपीगणों को विधिवत किया गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी…

गंज मण्डी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा
बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही – मात्र 06 घंटे में चोरी का पर्दाफाश
थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।
आरोपियों द्वारा ट्रक में लोड 05 कट्टा चना (लगभग 250 किलोग्राम) की चोरी की गई।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 06 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा।
आरोपीगणों से चोरी गये 05 कट्टा चना (अनुमानित कीमत 17,000 रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा जप्त।
आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी।
आरोपीगण के नाम :-
1 शरद यादव पिता अशोक यादव, उम्र 21 वर्ष
निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
2 बाबू मरकाम उर्फ शशि पिता कामराज मरकाम, उम्र 21 वर्ष
निवासी वार्ड नं. 43 शिकारीपारा महामाया चौक, थाना बसंतपुर।
3 देवेन्द्र राजपूत पिता रवि राजपूत, उम्र 18 वर्ष
निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
4 उमेश विश्वकर्मा पिता मंगल सिंह विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष
निवासी वार्ड नं. 46, बाजार चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
राजनांदगांव।
मामले का संक्षिप्त विवरण :-
प्रार्थी रौनक जैन, निवासी सदर बाजार राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05.04.2026 को उनके ट्रक क्रमांक CG 08 AU 5984 में चालक संतोष साहू द्वारा चना लोड कर तिरपाल व रस्सी से बांधकर ट्रक को मंडी परिसर के टीन शेड में खड़ा किया गया था।

दिनांक 06.04.2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे चालक द्वारा ट्रक चेक करने पर देखा गया कि ट्रक के पीछे की ओर से तिरपाल खुला हुआ था तथा जमीन पर चना बिखरा पड़ा था। पुनः वजन कराने पर लगभग 300 किलोग्राम चना कम पाया गया। किसी अज्ञात चोर द्वारा ट्रक से चना का कट्टा चोरी कर लिया गया था।
रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही :-
मामले में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री *अंकिता शर्मा* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त हुए।
निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर) के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास एवं शहर के चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया।
संदेह के आधार पर आरोपी शरद यादव, बाबू मरकाम उर्फ शशि, देवेन्द्र राजपूत तथा उमेश विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिस पर आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी शरद यादव के कब्जे से 05 कट्टा चना (लगभग 250 किलोग्राम) कीमत 17,000 रुपये बरामद किया गया।
आरोपी देवेन्द्र राजपूत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BD 4962 जप्त की गई।
आरोपी बाबू मरकाम उर्फ शशि के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG 08 AC 5054 जप्त की गई।
आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।
प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।
सराहनीय भूमिका :-
इस कार्यवाही में
थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू,
सउनि गोवर्धन देशमुख,
प्रधान आरक्षक विनोद जाटव,
आरक्षक दीपक जायसवाल,
आरक्षक अतहर अली एवं आरक्षक जामिन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



