CG- ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चोरी, डेढ़ तोला सोना और साढ़े तीन किलो चांदी लेकर फरार हुए चोर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में सेंधमारी कर लाखों के ज्वेरात चोरी कर लिए गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्राइम ब्रांच, फिंगर प्रिंट, डाॅग स्कायड, एफएसएल और पुलिस की टीम पहुंची है। साथ ही सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है।
जानिए पूरा मामला
ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी का है। श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में चोरी की वारदात हुई। आज सुबह 11 बजे जब दुकान संचालक ज्वेलरी शाॅप खोलने के लिए पहुंचा तो उसे अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। कई ज्वेलरी बॉक्स खाली थे। संचालक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
स्ंचालक के मुताबिक, दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर अंदर घुसते दिख रहा है। चोर ने घटना को अंजाम देने के लिए दुकान की दीवार को तोड़कर अंदर घुसा। सीसीटीवी फुटेज में चोर ज्वेलरी चोरी करते दिख रहा है।
बताया जा रहा हैं कि दो लोग दुकान के बाहर पहरेदारी कर रहे थे और तीसरा आरोपी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की वारदात के बाद तीनों आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर भाग निकले। श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स के संचालक ने दावा किया है कि करीब डेढ़ तोला सोना और साढ़ें तीन किलों चांदी दुकान के अंदर से चोर अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फ़िंगरप्रिंट, डाॅग स्कायड, एफएसएल समेत क्राइम ब्रांच की टीमें पहुंची हैं और जांच जारी है। घटना को लेकर क्राइम एडिशन डीसीपी गौरव मंडल ने कहा कि टीम जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिख रहे है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



