छत्तीसगढ़

CG – भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, ऐसे दिया वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

रायगढ़। जिले में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां भाजपा नेता के पेट्रोल पंप में स्कूटी सवार एक अज्ञात आरोपी ने लाखों रुपये की नगद चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। यह मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बरगढ़ गांव के पास स्थित भाजपा नेता रविन्द्र गबेल के वेदनाथ पेट्रोल पंप में दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी सवार एक अज्ञात युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचा था। उस समय पेट्रोल पंप पर एक युवती और एक युवक ही मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए पेट्रोल पंप के कार्यालय में प्रवेश किया और पेट्रोल व डीजल बिक्री की दो से तीन दिनों की रखी नगद रकम 2 लाख 18 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि चोरी का संदेह होने पर पेट्रोल पंप में कार्यरत युवक ने आरोपी का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button