छत्तीसगढ़

CG – मंदिर में लाखों की चोरी : इस प्रसिद्ध मंदिर में चोरो ने बोला धावा, दानपेटी से नगदी और सोना-चांदी के आभूषण लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस…..

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रसिद्ध परमेश्वरी धाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए दानपेटी और भगवान के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर प्रबंधन और पुजारी के अनुसार, सोना-चांदी के आभूषणों और नगदी सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने मंदिर में विराजमान भगवान के सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर लिए। सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे, तब चोरी की जानकारी सामने आई।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी में रखी नगदी को मिलाकर करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button