छत्तीसगढ़

CG – माननीय न्यायालय से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राहत मिलने पर बस्तर में खुशी का माहौल : समीर खान

माननीय न्यायालय से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राहत मिलने पर बस्तर में खुशी का माहौल : समीर खान

बस्तर, छत्तीसगढ़। आज आम आदमी पार्टी बस्तर जिला एवं मुख्यालय में उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया जब माननीय न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal को राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर चौक-चौराहों पर पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इज़हार किया।

पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह सत्य और न्याय की जीत है। लंबे समय से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन आज माननीय न्यायालय के निर्णय ने विपक्ष के तमाम आरोपों को निराधार साबित कर दिया है।

आप नेता समीर खान ने कहा कि बस्तर के कार्यकर्ता लंबे समय से अपने नेता की कुशलता एवं न्याय की जीत के लिए प्रार्थना, दुआ और पूजा-अर्चना कर रहे थे। आज न्यायालय के फैसले ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है।

वरिष्ठ नेता नवनीत सराठे व दनती पोयम ने संयुक्त अपने संबोधन में कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदारी, साफ नीयत और जनसेवा की प्रतिबद्धता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। देश को ऐसे ही ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आरती पटनायक, नवनीत सराठे, राकेश कश्यप, हरीश नाथ, हरीश ननाग, अमित कश्यप, नरपत अस्तु मांडवी, राहुल, अनु राव नारायण मौर्य , संजय कश्यप,अली सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आम आदमी पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और न्यायपालिका के निर्णय का सम्मान करती है। यह फैसला न केवल पार्टी के लिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button