CG – महिला के अंतिम संस्कार पर बवाल : आमने-सामने हुए ग्रामीण और परिजन, इस बात को लेकर हुआ विवाद, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा……

धमतरी। जिले के कुर्रा गांव में 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर जमकर विवाद हो गया। मृतिका राधा बाई यादव और उनके परिवार द्वारा करीब पांच साल पहले दूसरे धर्म को अपनाए जाने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार का विरोध किया। मामला इतना बढ़ा कि हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए काफी देर तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही आखिरकार परिजन हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया और गांव का माहौल शांत हुआ।
धमतरी जिले के कुर्रा गांव में रविवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई। जब 80 वर्षीय राधा बाई यादव की मृत्यु हो गई महिला की मृत्यु के बाद जब अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया बताया जा रहा है कि मृतिका और उनके परिवार ने करीब पांच साल पहले दूसरे धर्म को अपना लिया था। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी मामला बढ़ता देख गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और अंतिम संस्कार को लेकर विरोध जताने लगे स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। काफी देर तक ग्रामीणों और परिजनों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
दरअसल, विवाद सिर्फ अंतिम संस्कार को लेकर नहीं था, बल्कि इसके पीछे धर्म परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी भी सामने आई ग्रामीणों का कहना था कि महिला और उनके परिवार द्वारा पांच साल पहले धर्म परिवर्तन किया गया था। जिसके बाद अंतिम संस्कार की परंपरा को लेकर विवाद खड़ा हुआ वहीं, मामले को लेकर हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। काफी देर तक चले विवाद और बातचीत के बाद आखिरकार मृतिका के परिजन हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार राधा बाई यादव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद धीरे-धीरे गांव में स्थिति सामान्य हुई और तनाव का माहौल भी शांत हो गया।



