CG – शौक पूरा करने बने चोर : मकान-दुकान में चोरी कर उसी पैसों से करते थे अय्याशी, आरोपियों की करतूत जानकारी आप भी रह जाएंगे हैरान…..

कोरबा। जिले में तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के द्वारा पहले चोरी की जाती थी, फिर चोरी के पैसों से आरोपी दिल्ली, मनाली घूमते थे। पकड़ें गये चोरों में दो नाबालिग और एक युवक शामिल है। यह पूरा मामला कोरबा जिले के सीएईबी व मानिकपुर चैकी क्षेत्र का है।
दरअसल, चौकी सीएसईबी क्षेत्र के मानसनगर-टीपी नगर स्थित 4 मकान-दुकानों में चोरी की वारदात हुई थी। साथ ही चौकी मानिकपुर क्षेत्र के एक दुकान में ताला तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोर ले उड़े थे। मामले में अपराध अर्ज कर जाँच में लिया गया। जिले में लगातार हो रही चोरी और चोरों के बढ़ते हौसलों को ध्यान में रखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना को गंभीरता से लिया। एसपी ने ASP लखन पटले, CSP प्रतीक चतुर्वेदी व थाना सिविल लाइन को कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
अय्याशी करने चोरी
जांच व CCTV फुटेज व मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजूदास मानिकपुरी और 2 नाबालिग बालकों को हिरासत में लिया गया। तीनों से पूछताछ की गए। इस दौरान आरोपियों ने मानसनगर, टीपी नगर व कुंआभट्ठा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करना कबूल किये। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद जो रुपये मिलते थे, उनसे वो अय्याशी करते और दिल्ली-मनाली घूमते थे।
आरोपियों के कब्जे से चोरी में उपयोग किये गए लोहे का रॉड, मोटर सायकल CG 12 BE 8715 व नगदी रकम बरामद की गई। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।



