छत्तीसगढ़

CG – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ तथा पेंशनर्स एसोसिएशन ने सांसद बस्तर को 2% मँहगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों का स्मरण पत्र सौंपा…

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ तथा पेंशनर्स एसोसिएशन ने सांसद बस्तर को 2% मँहगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों का स्मरण पत्र सौंपा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय निर्णय पर आज माननीय सांसद महोदय बस्तर के निवास पर जाकर 2%मँहगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला जिला अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में ज्ञापन सोपा गया जिसमें राम प्रभाकर मिश्रा तीजू ठाकुर जी एल यादव पल्लव झा महेश मानिकपुरी रामजी मामड़ीकर संजय वैष्णव निरंकार आचार्य मोतीलाल वर्मा दिलीप विसाई एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

सांसद महोदय को अवगत कराया गया कि इस संबंध में 10 जून को सभी जिला एवं विकासखंड में ज्ञापन दिया गया था लेकिन राज्य शासन से इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है ।सांसद महोदय ने कहा की राज्य शासन को आपकी मांगों के संबंध में मेरे द्वारा पत्र लिखा जाएगा एवं vsk app के संबंध में भी कर्मचारियों ने अपनी समस्या से अवगत कराया इस संबंध में भी राज्य शासन से निराकरण का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button