छत्तीसगढ़

CG – शिक्षा विभाग के लिपिकों की पदोन्नति के लिए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को लिखा पत्र : गजेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री

शिक्षा विभाग के लिपिकों की पदोन्नति के लिए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को लिखा पत्र : गजेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग (ई एवं टी संवर्ग) के लिपिको सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए कलेक्टर बस्तर को पत्र सौंपा।

संघ के प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ गजेंद्र श्रीवास्तव ने कलेक्टर बस्तर को अवगत कराया कि स्कूल शिक्षा विभाग( ई एवं टी संवर्ग )के लिपिको सहायक ग्रेड 3 कर्मचारियों की पदोन्नति विगत कई वर्षों से नहीं हुई है। न हीं शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष दोनों संवर्ग की अलग-अलग वरिष्ठता सूची जारी किया जाता है।

श्रीवास्तव ने आगे बताया कि पदोन्नति की आशा लिए कई पात्र कर्मचारी धीरे-धीरे सेवानिवृत्ति होते जा रहे हैं। जिस कारण लिपिकों को आर्थिक एवं पदोन्नति का नुकसान हो रहा है और बहुत लंबे समय से लिपिक कर्मचारी को पदोन्नति नहीं दिए जाने से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। जिससे उनके कार्य क्षमता पर भी प्रभाव पड़ रहा है। जबकि टी संवर्ग में पदोन्नति हेतु अधिक संख्या में पद भी रिक्त हैं। उन्होंने उक्त पत्र को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर तथा जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर को भी भेज कर अभिलंब स्कूल शिक्षा विभाग के लिपिको सहायक ग्रेड 3 की पदोन्नति की अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button