मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – थर्ड जेंडर बनी सरपंच : छत्तीसगढ़ में पहली बार किन्नर बनी सरपंच, पूर्व सरपंच को हराकर हासिल की ऐतिहासिक जीत….

On: February 21, 2025 4:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 43 विकासखंडों में मतदान 20 फरवरी को हो गया है। आज 21 फरवरी को दूसरे चरण की काउंटिंग हो रही है। आज सभी पंचायतों, जनपद सदस्‍यों और जिला पंचायत सदस्‍यों के परिणाम आ जाएंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ से थर्ड जेंडर सोनू उरांव ने सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व सरपंच गौरी सिंह को हराकर इतिहास रचा है। नवनिर्वाचित सरपंच सोनू उरांव ने अपने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनकी जीत नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ की जनता की जीत है।

नवनर्वाचित सरपंच उरांव ने कहा, वह चनवारीडांड़ पंचायत को सुंदर एवं विकसित बनाएंगी। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों को दिलाएंगे। पंचायत वासियों के मंशानुरूप विकास के कार्य कराएंगे।

उन्होंने कहा, ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ को सुंदर, विकसित एवं आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की भरपूर कोशिश की जाएगी। नवनिर्वाचित सरपंच सोनू ने अपनी जीत पर चनवारीडांड़ की समस्त जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें