CG – 15 जिंदा लोगों को मृत बताकर किया ये बड़ा कांड, सेवा केंद्र का संचालक और पूर्व कर्मचारी ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 1.19 करोड़ की बीमा धोखाधड़ी का खुलासा पुलिस ने किया है। आरोपियों ने 15 जीवित लोगों को मृत बताकर 1.19 करोड़ का बीमा निकले थे। दुर्ग पुलिस ने बीमा फर्जीवाड़े का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम राजेश कनोजिया 44 वर्ष है।
मनोज कनोजिया बोरसी के पंचशील सेक्टर-01 का रहने वाला है। आरोपी दुर्ग क्षेत्र में ही एक ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करता था। सेवा केंद्र में आने वाले ग्राहकों से आधार, पैन और बैंक संबंधित दस्तावेज लेता था और फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एनपीएस की राशि निकालने का दावा पेश करता था। पुलिस जांच में यह पाया गया कि मृत्यु दावों में सामान पते, अमान्य क्यूआर कोड युक्त प्रमाण पत्र, बैंक खातों के माध्यम से लेन-देन करता था।
इस पूरे काम में आरोपी का साथ एचडीएफसी लाइफ का पूर्व कर्मचारी राजेश कुमार ठाकुर भी साथ देता था। राजेश ही जाली दस्तावेज अपलोड करने व सत्यापन करने में मदद करता था। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी राजेश ठाकुर फरार चल रहा है, जिसकी तलाश दुर्ग पुलिस कर रही है।
▪️ 1 करोड़ 19 लाख रुपये की बीमा (एनपीएस) धोखाधड़ी का खुलासा
▪️ जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाकर फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर राशि निकासी
▪️ जाली मृत्यु प्रमाण पत्र एवं के.वाई.सी. दस्तावेजों का उपयोग
▪️ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
यह पूरी घटना पाटन थाना क्षेत्र की है। बीएमसी के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के नाम पर मृत्यु दावा किया गया, जबकि वह व्यक्ति जीवित है। एचडीएफसी लाइफ कंपनी लिमिटेड बोकारो झारखंड के मैनेजर को जब यह संदेह हुआ तो उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत पाटन थाने में दर्ज कराई।
शिकायत में खुलासा हुआ कि बोरसी सेवा केंद्र में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पेश कर करीब 15 खाताधारकों को मृत बताकर उनके नाम से 1.19 करोड़ रूपए निकाले गये।
शिकायत को एसएसपी विजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और जांच कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिये। पाटन पुलिस ने कार्रवाई करते हुये सेवा केंद्र के संचालक राजेश कुमार कनोजिया को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले में फरार आरोपी एचडीएफसी लाइफ कंपनी के पूर्व कर्मचारी राजेश कुमार ठाकुर की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल है।
आरोपी का नाम
1. राजेश कनोजिया, उम्र 44 वर्ष, निवासी पंचशील सेक्टर-01, बोरसी, दुर्ग
जब्त सामग्री
1. नगद राशि 10,000
2. फर्जी दस्तावेजों से संबंधित डिजिटल साक्ष्य



