मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – संकटमोचन की शरण में उम्मीदवार : इस भाजपा नेत्री ने लगायी हनुमान दरबार में अर्जी, महापौर पद की दावेदारी को लेकर लगाई गुहार….

On: January 23, 2025 4:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस दौरान महापौर पद की दावेदारी को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है. टिकट के दावेदार भगवान के दर से लेकर नेताओं के दरबार तक में हाजिरी लगा रहे हैं। रायपुर पार्षद सरिता वर्मा ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में अर्जी लगाई है। उन्होंने लिखित पत्र में हनुमान जी से महापौर पद के लिए BJP से टिकट दिलाने की लगाई है।

बता दें कि सरिता वर्मा वार्ड क्रमांक 65, महामाया मंदिर वार्ड की पार्षद हैं. इससे पहले भी वे 2 बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं. उन्होंने 2019 के चुनाव में 269 वोटों से कांग्रेस की जयश्री नायक को हराया था। इससे पहले 1999 और 2009 के पार्षद चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। 2009 के चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 2393 वोट से हराया था।

छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें