छत्तीसगढ़

CG- तीन युवकों ने सरेआम उतारे थे कपड़े, आहत 12वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिली लाश…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र अनुपम सोनी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 17 वर्षीय अनुपम सोनी पिता- धीरज सोनी है। वह सीतापुर के महामाया पारा के रहने वाले थे। उनके पिता एक आभूषण व्यापारी है। बताया जा रहा है कि, रोज की तरह शुक्रवार को भी अनुपम अपने कमरे में सो गया था, शनिवार की सुबह कभी देर तक वह सोकर नहीं उठा, तो परिजन उसे उठाने उसके कमरे में गए, तो उनका शव फंदे से झूल रहा था। परिवार के लोग तुरंत फंदा काटकर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि, मृतक के छोटे भाई और बहन कोटा राजस्थान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनके सरगुजा पहुँचने के बाद रविवार को छात्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि, करीब एक महीने पहले तीन युवकों ने अनुपम के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपियों ने जबरन उसके कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बना लिया था और किसी को बताने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस शर्मनाक घटना के बाद से अनुपम गहरे मानसिक तनाव में था। उसने कुछ दिनों के लिए स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। हालांकि उसने हाल ही में दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था, लेकिन वह लगातार गुमसुम और चुपचाप रहने लगा था।

सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस खौफनाक कदम के पीछे पुरानी मारपीट और ब्लैकमेलिंग का तनाव है या कोई अन्य कारण हो सकता है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो अस्पताल पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button