छत्तीसगढ़

CG – टीआई की दंबगाई : सिख युवक के साथ किया ये घटिया काम, फिर जो हुआ…. SSP के पास पहुंचे सिख समाज के लोगों……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर पुलिस की दबंगाई सामने आया है। चकरभाठा थाना के टीआई ने एक सिख युवक की दाढ़ी खींचकर पिटाई कर दी। चार घंटे से ज्यादा थाने में बैठाए रखा। आधी रात बाद उसे छोड़ा। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को पुलिस ने उसके ढाबा के सामने से उठाकर थाने ले आई थी। इस संबंध में जब वह पूछने गया, तब जानकारी देने के बजाय टीआई ने उसकी पिटाई कर दी। बहरहाल इस पूरी घटना से आहत सिख समाज के लोगों ने पीड़ित के साथ एसएसपी रजनेश सिंह से घटना की शिकायत की है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में गुरु नानक ढाबा संचालक के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि टीआई ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए उसकी दाढ़ी खींच दी।

पुलिस ढाबा संचालक की बिना नंबर वाली गाड़ी को पकड़कर थाने ले गई थी। गाड़ी के बारे में जानकारी लेने जब वह चकरभाठा थाने पहुंचा। वहां बिना किसी अपराध के उसके साथ गाली-गलौज की गई। रीडर कक्ष में उसे अपराधियों जैसा व्यवहार झेलना पड़ा।

घटना से आहत ढाबा संचालक ने सिख समाज के लोगों के साथ एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button