CG – अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भगवान राम लला की नजर उतार कर राजधानी रायपुर को गौरान्वित किया…

जय महाकाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर के लिए बहुत ही गौरव की बात हैं जहा की जन्म ली हुई एक बेटी जिनके आम इंसानों के जैसे ही सपने थे जो आज विश्वभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं जिन्होंने अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भगवान राम लला की नजर उतार कर राजधानी रायपुर को गौरान्वित किया और पूरे देश को अपनी एक नई पहचान दिलाई।
हम बात कर रहे हैं साध्वी सौम्या दीदी माँ की जिनकी वर्तमान पहचान 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सौम्या सखी दीदी माँ हैं आज इन्ही दीदी माँ के द्वारा प्रथम पूज्य हमारे आराध्य भगवान गणपती के पावन पर्व गणेश उत्सव में विश्व प्रसिद्ध मुंबई महाराष्ट्र में विराजमान भगवान की प्रतिमा लाल बाग के राजा के दर्शन-आरती उपरांत उनकी नजर उतरेंगी एवं सिध्दी विनायक गणेश मंदिर मुंबई के दर्शन कर भगवान गणपती का आशीर्वाद प्राप्त कर उपस्थित भक्तजनों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगी।