छत्तीसगढ़

CG – जिससे किया था प्यार उसी की ले ली जान! लव मैरिज के एक साल बाद पत्नी बनी पति की कातिल, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम……

कोरबा। कोरबा में युवक की संदिग्ध मौत के 26 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कॉलोनी में हुई अंकित सोनवानी की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रिया सोनवानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 जुलाई की है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के सुभाष ब्लॉक में अंकित सोनवानी गंभीर हालत में मिला था। उसके पैर में चाकू लगने से गहरा घाव था और लगातार खून बह रहा था। परिजन उसे तत्काल एसईसीएल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन निजी अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि अंकित की मौत के बाद उसकी बहन अंकिता सहित परिजनों ने पत्नी प्रिया पर गंभीर आरोप लगाए और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। परिजनों का आरोप था कि दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था और शराब पीने को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान पत्नी प्रिया ने कथित तौर पर अंकित के पैर में चाकू मार दिया। चोट लगने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई। मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि अंकित को ऐसी बीमारी थी, जिसके कारण उसके खून का थक्का बनने में सामान्य से अधिक समय लगता था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी को भी इस बीमारी की जानकारी थी। ऐसे में पैर में लगी चोट के बाद अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने घटना के 26 दिन बाद आरोपी पत्नी प्रिया सोनवानी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button