CG – मस्तूरी के चिल्हाटी में दर्दनाक हादसा पिता के साथ शौच के लिए गए सुनसुनीय डबरी में डूबने से दो मासूमों की मौत पल भर की लापरवाही बनी काल जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
पचपेड़ी//क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी से गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान भक्त प्रहलाद पैकरा पिता पुरुषोत्तम पैकरा के बेटों के रूप में हुई है। एक की उम्र 4 साल और दूसरे की 5 साल बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा…
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे पिता के साथ चिल्हाटी स्थित गोड़ाडीह जिंदल कंपनी कार्यालय जाने वाले रोड किनारे सुनसुनीय डबरी के पास शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पिता मोबाइल में कुछ देखने में व्यस्त हो गए। इसी बीच दोनों बच्चे फिसलकर तालाब में गिर गए।
जब तक पिता ने दोनों को पानी से बाहर निकाला, तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…
परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को *पचपेड़ी अस्पताल* लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें *मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र* रेफर किया गया। मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बीएमओ ने दी जानकारी…
मस्तूरी बीएमओ अनिल सिंह ने बताया कि _”बच्चों को जब अस्पताल लाया गया तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं। डॉक्टर्स नें उनका परिक्षण किया तब उनकी सांस नहीं चल रही थी
गांव में शोक की लहर…
इस घटना के बाद पूरे चिल्हाटी गांव में शोक की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दो मासूमों को एक साथ खो देने से हर कोई गमगीन है। वही बच्चों की माँ का रों-रों कर बुरा हाल हैँ
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बार फिर मोबाइल और सोशल मीडिया सिर्फ परिवारों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी अभिशाप साबित हुआ है। थोड़ी सी लापरवाही ने दो जिंदगियां लील लीं।




