CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, चार ट्रेनें रहेंगी रद्द, दो ट्रेन बीच रास्ते में ही समाप्त हो जाएंगी, यात्रा करने से पहले देखें पूरी लिस्ट…..

बिलासपुर। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। रविवार 5 अप्रैल को चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। दो ट्रेनों का परिचालन बीच रास्ते में ही समाप्त कर दी जाएगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर मंडल से संबंधित चार ट्रेनों के परिचालन को एक दिन के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों को असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा प्रारंभ करने की अपील की है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
05 अप्रैल 2026 को रायपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
05 अप्रैल 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
05 अप्रैल 2026 को गेवरा रोड से चलने वाली गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । 05 अप्रैल 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
ये ट्रेनें गंतव्य से पहले बीच में ही हो जाएगी समाप्त
05 अप्रैल 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
05 अप्रैल 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।



