छत्तीसगढ़

CG-उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, छत्तीसगढ़ के 9 प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों का हुआ स्थानांतरण, देखें आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राचार्य एवं सहायक प्राध्यापकों की ट्रांसफर सूची जारी की गई है। यह आदेश उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया है। लिस्ट में 9 प्राचार्य एवं सहायक प्राध्यापकों के नाम शामिल है।

सूची में देखें नाम

1. डॉ. ए.आर सी जैम्स स्नातकोत्तर प्राचार्य को शासकीय दाऊ कल्याण सिंह कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा से शासकीय अग्रवाल गजानद स्नातकोत्तर भाटापारा महाविद्यालय, जिला- बलौदाबाजार-भाटापारा।

2. डॉ. उषा किरण अग्रवाल स्नातक प्राचार्य को चंदूलाल चंद्राकर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, धमधा, जिला-दुर्ग से शासकीय गोबिंद राम शदाणी महाविद्यालय देवेन्द्र नगर, रायपुर जिला रायपुर।

3. डॉ. नंदिनी तिवारी स्नातक प्राचार्य को नवीन शासकीय महाविद्यालय जरहागाँव, जिला-मुंगेली से शासकीय माता शबरी कन्या महाविद्यालय बिलासपुर जिला बिलासपुर।

4. डॉ. अनिल कुमार पाणिग्राही स्नातक प्राचार्य को शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ से विष्णुचरण गुप्ता शासकीय महाविद्यालय, जिला रायगढ़।

5. डॉ डी.पी कुर्रे स्नातक प्राचार्य को स्व. देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई, जिला-खैरागढ छुईखदान-गंडई से शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई जिला-दुर्ग।

6. डॉ पूरन लाल पटेल सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान को शासकीय महात्मा गांधी पी जी महाविद्यालय खरसिया जिला- रायगढ़ से शासकीय महाविद्यालय अग्रसेन बिल्हा, जिला-बिलासपुर।

7. नंद कुमार देवांगन सहायक प्राध्यापक-अंग्रेजी को शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज से सिंह खैरागढ, शासकीय रानी रश्मि देवी खैरागढ़-छुईखदान महाविद्यालय जिला-गंडई।

8. आनंद कुमार मिंज सहायक प्राध्यापक-अंग्रेजी को शासकीय गजानंद अग्रवाल पी जी महाविद्यालय भाटापारा से शासकीय बलरामपुर, जिला बलरामपुर।

9. डॉ अशुमाला चंदनगर सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) को शासकीय बी वाय टी स्वशासीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग जिला दुर्ग से शासकीय बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय आरंग जिला रायपुर भेजा गया है

नीचे देखें पूरी सूची…

उच्चा शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों का प्रोबेशन पीरियड खत्म

प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। आयुक्त, उच्च शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ 8 कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि सक्षम समिति की अनुशंसा के आधार पर समाप्त किया गया।

जारी आदेश में कर्मचारियों की सेवाओं की समीक्षा निर्धारित अवधि में की गई, जिसके पश्चात उनके कार्य-व्यवहार एवं विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिवीक्षा अवधि को समाप्त कर नियमित किया गया है। यह विस्तार शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप किया गया है। सहायक ग्रेड 3 के पद पर जिन लोगों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई उसमें मोनिका बघेल, राहुल कुमार कंवर, मोहम्मद आमीर खान, मनीषा अवस्थी चौबे, ऋषि वर्मा, संजय कुमार मिरी, अद्रियाना एक्का और मंजू सुर्यवंशी का नाम शामिल है।

उच्च शिक्षा विभाग का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य शासकीय महाविद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं दक्षता सुनिश्चित करना है, जिससे शैक्षणिक एवं कार्यालयीन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाएं हुईं नियमित

उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उनकी सेवाओं को नियमित माना गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित कर्मचारियों की नियुक्ति उपरांत निर्धारित 2 से 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान उनके कार्य, आचरण एवं दायित्व निर्वहन का मूल्यांकन सक्षम समिति द्वारा किया गया। मूल्यांकन में संतोषजनक पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी ने परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की स्वीकृति प्रदान की है।

चतुर्थ श्रेणी के जिन कर्मचारियों परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई है उनमें संजय कुमार शर्मा,अमित कुमार, संदीप वाल्मिक और दिनेश कुमार निषाद का नाम शामिल है।उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इस निर्णय से महाविद्यालयीन प्रशासन को मजबूती मिलेगी तथा कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button