CG- रिटायरमेंट से 5 दिन पहले हुआ अधिकारी का ट्रांसफर, लिस्ट जारी होते ही मचा बवाल…..

रायपुर। हाल ही में छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है। इस तबादला लिस्ट में कार्यालयीन अभियंता एस.सी. सिंह का नाम भी शामिल है, जबकि उनकी सेवानिवृत्ति में महज पांच दिन शेष बचे हैं। ऐसे में अब सवाल ये है कि उनके रिटायरमेंट से पहले पदस्थापना कैसे कर दी गई? सिंह को भरतपुर-मनेंद्रगढ़ से बिलासपुर भेजा गया है। लेकिन अब इसकी जांच की मांग तेज हो गई है रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले ट्रांसफर कैसे हो गया।
भरतपुर-मनेंद्रगढ़ से बिलासपुर भेजे गए एन.सी. सिंह
जारी आदेश के मुताबिक, आर.के. बंजारे को बिलासपुर में अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। टी.आर. मेघ्राम को मनेंद्रगढ़-भरतपुर, एन.सी. सिंह को बिलासपुर, एल.डी. रैकवार को जशपुर, शिव कुमार गिलहरे को कसडोल, बी.एल. खंडेल को धमतरी, राजेंद्र कुमार सोनी को कवर्धा, गोपी कृष्ण शर्मा को दुर्ग और राकेश शर्मा को रायपुर में नई पोस्टिंग दी गई है।
इसके साथ ही के.एल. नेताम को रायपुर में कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। अमितेश दुबे को रायपुर में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भरत कुमार को जगदलपुर, संदीप धवन को गरियाबंद, हीरा लाल साहू को बेमेतरा और बुजमोहन चौहान को बिलासपुर के कोटा में प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है।



