CG- दर्दनाक हादसा : करंट की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, मौके पर मच गई चीख- पुकार…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बिजली खंभा गाड़ने के दौरान एक मजदूर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह घटना पत्थलगांव थाने के पाकरगांव में हुई है। बताया जा रहा है कि मजदूर बिजली खंभा गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान खंभा गिर गया और मजदूर 11 हजार KV करंट की चपेट में आ गए।
इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि शट डाउन के बाद भी तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में मजदूर आ गए।
वहीं इस घटना के बाद अरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने भी घटना की जांच शुरु कर दी है।



