छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG:स्थापना दिवस पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को किया नमन, छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर 2200 दीपों से जगमगाया बेमेतरा….श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन, शाम को भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब..

विजय सिन्हा अध्यक्ष नगरपालिका बेमेतरा पहुंचे महाआरती में

CG:स्थापना दिवस पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को किया नमन, छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर 2200 दीपों से जगमगाया बेमेतरा….श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन, शाम को भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब..

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा:7000885784

बेमेतरा। स्थापना दिवस के पावन अवसर पर श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया।

इसके पश्चात शाम को छत्तीसगढ़ महतारी चौक में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा चौक दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। महाआरती के दौरान 2200 दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति श्रद्धा, सम्मान और गौरव प्रकट किया गया। दीपों की जगमगाती रोशनी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

महाआरती के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना की।

यह आयोजन केवल दीप प्रज्वलन और महाआरती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक भावपूर्ण अवसर भी बना।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि से लेकर छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य महाआरती तक पूरा आयोजन प्रदेश के गौरव, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित रहा। 2200 दीपों की रोशनी ने स्थापना दिवस की शाम को यादगार बना दिया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवागन महेश साहू सभापति पंचू साहू गौरव साहू नीतू कोठारी दोहाई वर्मा नीलू राजपूत भानु साहू सु श्री निशा चौबे एल्डरमैन सावित्री रजक राजेंद्र वर्मा शेखर वर्मा अधवा साहू राजीव तम्बोली अमरीका निर्मलकर बक्सी सर सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button