छत्तीसगढ़

CG – दंतैल हाथी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो श्रमिकों की ली जान, कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल……

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से लगे गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां हाथी ने दो श्रमिकों को कुचलकर मार डाला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवसील गांव की आगे बस्ती की है। यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसमें जेसीबी मशीन और कई श्रमिक लगे हुए थे। देर रात श्रमिक काम खत्म करने के बाद आग जलाकर खाना खाए और वहीं पास में ही आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विशालकाय हाथी वहां आ धमका और श्रमिकों पर हमला बोल दिया।

हाथी के हमले के दौरान पास ही बाकी मजदूर भी मौजूद थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग रात में ही मौके पर पहुंचे। हाथी के हमले में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को सोनहत लाया जा रहा था, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दोनों मृतक ग्राम नगर के निवासी बताए गए हैं, जो निर्माण कार्य में काम करने के लिए गए थे। हाथी की मौजूदगी को लेकर वन विभाग ने आसपास के इलाके में लोगों को सतर्क कर दिया है। सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को भी सतर्क रहने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button