मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – कांग्रेस नेता समेत दो आरोपी अरेस्ट, अब तक 9 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी, रची थी ये बड़ी साजिश…..

On: November 1, 2025 6:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी में हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस को दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दरअसल मस्तूरी क्षेत्र में 28 अक्टूबर को जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह के निजी ऑफिस के सामने फायरिंग मामले में पुलिस ने नकाबपोश हमलावरों के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कांग्रेस नेता अकबर खान है। बता दें कि इस मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से 3 देसी पिस्टल, 2 कट्टा, 6 मैगजीन, 5 मोबाइल और 13 खाली खोखे जब्त किए गए हैं।

आरोपी देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और कांग्रेस नेता अकबर खान को आज गिरफ्तार किया गया। आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के कारण फायरिंग की गई थी। मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके भाइयों ने जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह को मारने की साजिश रची थी। इस घटना में नितेश सिंह के साथी राजू सिंह व चंद्रभान सिंह को गोली लगी थी, दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर अब संगठित अपराध धारा 111 BNS का शिकंजा कसा जाएगा।

वर्चस्व की लड़ाई और जमीन विवाद में हुई फायरिंग

जांच में पता चला कि यह हमला आपसी रंजिश, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा था। कांग्रेस नेता नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवारों के बीच जमीन की खरीद-बिक्री और क्षेत्र में प्रभाव को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी मस्तूरी और सिविल लाइन थानों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
विश्वजीत अनंत (29 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा
अरमान उर्फ बलमजीत अनंत (29 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा
चाहत उर्फ विक्रमजीत अनंत (19 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा
मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस (29 वर्ष), निवासी भारतीय नगर, सिविल लाइन
मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू (22 वर्ष), निवासी अटल आवास, कोनी
देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन
कांग्रेस नेता अकबर खान
दो नाबालिग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वन मंत्री कश्यप ने ग्राम तोतर और कांगा में 17 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

रायपुर देश में पहला शहर बना, जहां पार्थिवी सोसायटी में शुरू हुई वर्चुअल नेट मीटरिंग…

बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास: कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

CG TET Exam : इस तारीख को होगी छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारी……

नियद नेल्ला नार में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत: डबरी निर्माण और मछली पालन प्रशिक्षण से ग्रामीणों को मिला नया अवसर….

धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर सख़्त कार्रवाई जारी — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, पारदर्शी व्यवस्था के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध…..