CG - हसदेव नदी में बहे दो युवक : देवरी पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, बर्थडे मनाने गए दो युवक हसदेव नदी में बहे, तलाश जारी......

जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पिकनिक मनाने आए दो युवक हसदेव नदी में बह गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नहा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और युवकों की खोजबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार, युवकों की पहचान अकलतरा थाना क्षेत्र के कापन गांव निवासी लिखेश पटेल (22) और सूखेद्र बरेठ (22) के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। स्थानीय युवक और पंतोरा पुलिस की टीम SDRF के साथ डूबे युवकों की तलाश में जुटी है, लेकिन पानी की गहराई और अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान फिलहाल रोक दिया गया है।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूखेद्र बरेठ का एक दिन पहले जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था। पिकनिक के दौरान लिखेश और सूखेद्र हसदेव नदी में नहाने चले गए, जिसके बाद से वे दोनों लापता हो गए। उनके साथियों ने जब दोनों को लंबे समय तक नहीं देखा, तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

 

6sxrgo

देवरी पिकनिक स्पॉट को जिला प्रशासन ने पहले ही डेंजर जोन घोषित कर रखा है और यहां गहरे पानी में नहाने से बचने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। हसदेव नदी की गहराई में फंसने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और इस बार भी सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण यह दुखद घटना घटी है।
 


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
21/Oct/2024

सन्त उमाकान्त महाराज ने करवाचौथ पर स्त्री-पुरुष दोनों को अपने असली पति परमात्मा की सुहागन बनने का दिया संदेश...

21/Oct/2024

बस्तर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रशासन के साथ मिलकर कर रही है टार्गेट किलिंग अपने कार्यकर्ताओं पर होने वाले कोई भी जुल्म नहीं सहेगी आम आदमी पार्टी बस्तर - आप नेता समीर खान

21/Oct/2024

Womens t20 world cup final एक दिन में दो बड़े कारनामें क्रिकेट जगत कों मिला नया चैंपियन रच दिया इतिहास पढ़े पूरी ख़बर

20/Oct/2024

मस्तूरी हाई स्कूल में आरएसएस के 250 स्वयंसेवकों नें शाखा में किए जानें वाले अभ्यास का किया प्रदर्शन पथ संचलन के दौरान किरारी मस्तूरी में जगह जगह पुष्प वर्षा रंगोली और आतिशबाजी से स्वागत पढ़े पूरी ख़बर

20/Oct/2024

CG - हसदेव नदी में बहे दो युवक : देवरी पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, बर्थडे मनाने गए दो युवक हसदेव नदी में बहे, तलाश जारी......