छत्तीसगढ़

CG – जन्माष्टमी पर अनोखा नजारा, मटकी फोड़ते ही होने लगी नोटों की बारिश, युवाओं पर लुटाए सवा लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

बिलासपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बिलासपुर में मटकी फोड़ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान युवाओं की टोली पर जमकर नोट बरसाए गए। नोट लूटने और नजारा देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। नोटों की बारिश का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि के गोंड़पारा में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान करीब सवा लाख रुपये लुटाए गए। जैसे ही युवाओं की टोली मटकी फोड़ने पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने उन पर नोटों की बारिश कर दी। इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटकी फोड़ और नोट लुटाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

देखें वायरल VIDEO

Related Articles

Back to top button