धमतरीनगरी

CG सावन में सिहावा के शिव मंदिर में चोरी, दान पेटी ले उड़ा अज्ञात चोर; CCTV में कैद वारदात..!

धमतरी नगरी सिहावा… सावन के पावन महीने में जहां शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं सिहावा में शिव मंदिर से दान पेटी चोरी होने का मामला सामने आया है। महानदी किनारे स्थित सप्तऋषि वाटिका के शिव मंदिर में अज्ञात चोर ने धावा बोलकर दान पेटी चोरी कर ली। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

बताया जा रहा है कि चोर मंदिर परिसर में पहुंचा और दान पेटी लेकर फरार हो गया। CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस और मंदिर प्रबंधन द्वारा फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि दान पेटी में कितनी रकम थी और चोरी की कुल राशि कितनी है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

मेन रोड किनारे मंदिर, फिर भी चोरी

सप्तऋषि वाटिका का शिव मंदिर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। सावन के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी हुई है। ऐसे में मंदिर से दान पेटी चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में संदिग्ध चोर की गतिविधियां कैद हुई हैं। इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल चोरी की रकम स्पष्ट नहीं है। खबर लिखे जाने तक मामले में FIR दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।

सावन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर के दौरान मंदिर से दान पेटी चोरी होने की घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मंदिर परिसरों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button