CG- नगरीय निकाय चुनाव : छत्तीसगढ़ में EVM मशीन को लेकर सियासी घमासान हुआ तेज, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी बने पहरेदार, स्ट्रांग रूम के बाहर कर रहे ये काम…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न हो गए है। अब 15 फरवरी 2025 को ईवीएम मशीनों में वोटों की गिनती की जाएगी। इस बीच छत्तीसगढ़ में ईवीएम मशीन को लेकर सियासी घमासान तेज है। कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है और ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जता रही है। इसी कड़ी में जशपुर नगर पालिका चुनाव के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं।
जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी खुद स्ट्रांग रूम के बाहर बिस्तर लगाकर रातभर निगरानी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है, इसलिए वे खुद पहरा देकर निष्पक्षता सुनिश्चित कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगम अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर के अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को वोटिंग हुई। चुनाव के नतीजे कल यानी 15 फरवरी को घोषित किये जाएंगे।