CG – गर्लफ्रेंड से बात करता था दूसरा युवक, गुस्साएं बॉयफ्रेंड ने 9 दोस्त के साथ मिलकर दिया ये खौफनाक सजा….पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस…..

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से हत्या का मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बात करने से नाराज प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 27 वर्षीय युवक की बेहरमी से हत्या कर दी।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय करण राठौर के रूप में हुई है। रितिक मिश्रा की गर्लफ्रेंड और करण राठौर के बीच बातचीत होती थी। इसकी जानकारी रितिक को लगी। जिसके बाद से ही वह करण से रंजिश रखता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ।
स्टेशन रोड पर बॉयफ्रेंड और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने करण से पहले तो मारपीट की। उसके बाद विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। करण को चाकू से वार कर मार डाला। हमला करने के बाद वो भाग निकले। गंभीर हालत में करण को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नाबालिग समेत आरोपी गिरफ्तार
वहीँ, मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू कराई। चार टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस वारदात में नाबालिग समेत 9 लोग शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी रितिक मिश्रा, उसका भाई रौनील मिश्रा, जीजा भावेश पाटील, रशीद खान, अमन केवट, सचिन जैन और प्रभात सौंधिया शामिल हैं. इसके अलावा दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। घटना में शामिल अक्कू उर्फ अकरम अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ने अलग टीम लगाई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है। वहीं आरोपियों की दहशत खत्म कर उनका मनोबल तोड़ने के लिए कोतवाली थाने से उनका सारे शहर में पैदल जुलूस निकाला गया।