CG – पुण्य श्लोक रानी देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर आज सुबह लालबाग मैदान में सफाई अभियान चलाया गया…

पुण्य श्लोक रानी देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर आज सुबह लालबाग मैदान में सफाई अभियान चलाया गया।
जगदलपुर। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, शहर के गणमान्य नागरिक, स्वच्छता एंबेसडर्स, निगम कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मालूम हो कि महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शहर के लालबाग मैदान में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। संजय पाण्डे ने कहा सप्ताह में एक दिन चिन्हित स्थान पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। हम पुरे शहर को स्वच्छ बनाना चाहते हैं, लेकिन इस अभियान में सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। जगदलपुर शहर में हरियाली लाना मुख्य उद्देश्य है। सफाई अभियान के साथ-साथ आगामी दिनों में पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। सभी लोगों के योगदान से शहर हरा भरा एवं स्वच्छ हो यही हमारा उद्देश्य है।
सफाई अभियान में पूर्व महापौर सफिरा साहू, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पानीग्राही, संजय विश्वकर्मा, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद हरिश पारेख, यशवंत ध्रुव, दिगंबर राव, श्रीमती किरण दीवान, अनिल लुक्कड़, कोटेश्वर नायडू, रतन व्यास, विधु शेखर झा, राजीव निगम, वाय एन कुकड़े, डीके पाराशर, सतीश बाजपेई, रोशन झा, धर्मेंद्र चौहान, वीरेन्द्र जोशी, विनायक बेहरा, सुप्रीयो मुखर्जी, दिलीप सुंदरानी, बृजेश शर्मा, विवेक जैन, अनिल दास, अरुण देवांगन, धीरेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।