CG Weather Update : मौसम विभाग की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में कोहरे के साथ शीतलहर का होगा डबल अटैक…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का दौर जारी है। कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंडी से लोग परेशान हैं तो कहीं शीतलहर कहर बरपा रही है। छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है। प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने आज कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सरगुजा संभाग समेत लगभग पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के सभी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
पूरे सरगुजा संभाग में कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा। अगले दो से तीन दिनों के दौरान यहां के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और गिरावट देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जगहों पर शीतलहर भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है।