CG – उचित मूल्य की दुकान जोंधरा में क्यों लग रहीं उपभोक्ताओं की लम्बी लम्बी लाइन विक्रेता से नाराज ग्रामीण अधिकारी भी मौन शिकायत की तैयारी जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी और यहाँ के जोंधरा गाँव में इन दिनों ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए उचित मूल्य की दुकान में राशन लेना एक कठिन कार्य बन गया हैँ हम ऐसा क्यों कह रहें हैँ वो बात आप इस फोटो कों देख कर समझें जिसमे लोंग सुबह से अपना काम धाम छोड़ आए यहाँ बैठे रहते हैँ दुकान खुलने का वेट करते हैँ और ज़ब दुकान खुलता हैँ तो कुछ लोंगो कों हीं राशन मिल पाता हैँ और बचें हुए उपभोक्ताओं कों वापस लौटना पड़ता हैँ फिर दूसरे दिन मजदूर परिवार के लोंगो कों काम छोड़ कर लाइन लगाना पड़ता हैँ।
विक्रेता पर आरोप..
ग्रामीण उपभोक्ता यहाँ के विक्रेता पर लगातार आरोप लगा रहें हैँ की यहाँ पुरे टाइम तक कभी भी उचित मूल्य की दुकान नहीं खोला जाता जिसके वजह से अफरातफरी का माहौल बन रहा हैँ बतातें चलें की जोंधरा एक बड़ा गाँव हैँ और यहाँ हजारों उपभोक्ता हैँ और विक्रेता यहाँ लम्बे समय से काम कर रहा हैँ उनको पता हैँ की यहाँ उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या हैँ जिनको राशन देनें लगातार राशन का दुकान खोलना और पूरा टाइम वितरण करना पड़ेगा तभी सभी ग्रामीणों कों राशन उचित मूल्य की दुकान से मिल पाएगा।
क्यों लग रही लम्बी लम्बी लाइन..
मालूम हो कि इस महीने में कुछ हीं दिन बचें हैँ और इस महीने यानी अप्रैल में 3 महीने अप्रैल मई और जून का राशन एक साथ दिया जा रहा हैँ जहाँ लोंगो कों दों बार थम्ब लगाना पड़ता था वही इस महीने किसी कों 3 बार तो किसी कों 6 बार थम्ब लगाना पड़ रहा हैँ जिसके कारण समय अधिक लग रहा हैँ और उपभोक्ताओं कों समस्या का सामना करना पड़ रहा हैँ जबकि ग्रामीण विक्रेता पर आरोप लगा रहें हैँ की उचित मूल्य की दुकान कों लेट खोलते हैँ और जल्दी बंद कर चलें जाते हैँ जिसके वजह से बहुत लोंगो कों बैरंग वापस लौटना पड़ता हैँ,देखना होगा खाद्य विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की इस बड़ी समस्या कों कितनी गंभीरता से लेते हैँ और कब इन हजारों ग्रामीणों की समस्या दूर होती हैँ।




