छत्तीसगढ़

CG – पति को छोड़ पड़ोसी के साथ रहने लगी पत्नी, गुस्साएं पति ने प्रेमी को दी ये खौफनाक सजा….सुनकर कांप उठेंगी आपकी रूह…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पत्नी के प्रेमी की पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ युवक को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पत्नी मृतक के साथ रह रही थी। इस बात से पति परेशान था और अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए उसके प्रेमी को ही मौत के घाट उतार दिया। मृतक पूर्व में दुष्कर्म के केस में जेल भी जा चुका था। वर्तमान में जमानत पर बाहर था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 27 मई को थाना पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जामजूनवानी में सुशील खलखो की किसी ने हत्या कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल रवाना हुई, जहां पुलिस ने देखा कि सुशील खलखो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में पुलिस के द्वारा प्रार्थिया जानकी लकड़ा (ग्राम सरपंच की पत्नी) उम्र 35 वर्ष की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 103(1),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि घटना से करीब 3 से 4 वर्ष पहले मृतक सुशील खलखो व आरोपी जयलाल एक्का की पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान आरोपी जयलाल की पत्नी ने मृतक सुशील के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मृतक जा चुका था जेल

सुशील को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। मृतक सुशील करीब डेढ़ माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर अपने घर लौटा था। जेल से आने के बाद भी मृतक व आरोपी जयलाल की पत्नी के बीच बातचीत होती रहती थी। इसकी जानकारी जब आरोपी जयलाल व उसके परिजनों को हुई तो सामाजिक मीटिंग बुलाई गई थी।

इस दौरान जयलाल की पत्नी ने सुशील खलखो के साथ रहने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद आरोपी जयलाल की पत्नी को मृतक सुशील के जिम्मे दे दिया गया था। इसके बाद मृतक सुशील खलखो व आरोपी की पत्नी साथ साथ रहते थे।

27 मई की रात करीब 11 बजे अचानक प्रार्थिया जानकी लकड़ा को अपने घर के बाहर हल्ला गुल्ला की आवाज सुनाई दी। इस दौरान महिला ने देखा कि गांव के ही आरोपी जयलाल एक्का, जयमन एक्का व एक नाबालिग के द्वारा सुशील खलखो से मारपीट की जा रही थी। आरोपियों के द्वारा सुशील खलखो के सिर को जमीन में पटकते हुए पास में पड़े पत्थर से वार कर हत्या कर दिए।

मामले में थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा हत्या करना स्वीकार करने व सबूत पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीँ, नाबालिग बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

Related Articles

Back to top button