छत्तीसगढ़

CG – बीवी का कत्ल : प्लास्टिक की पाइप से पीटकर चाकू से गोदा, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची ऐसी कहानी, सच्चाई जानकर उड़े सभी के होश…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां पत्नी की मौत के पीछे किसी और का नहीं बल्कि उसके अपने पति का हाथ निकला। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी सुनाई, लेकिन जांच के बाद सच सामने आ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला उसके कैरेक्टर पर शक करती थी, जिसके चलते उसने उसकी प्लास्टिक की पाइप से पिटाई की और चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सलका-उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान लीलावती के रूप में की गई है, जो कि अपने पति अलमा प्रजापति के साथ तारकेश्वरपुर गांव में रहती थी। आरोपी ने 4 मार्च को पत्नी की हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मौत अज्ञात कारणों से हुई है, लेकिन पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरु की तो पूरा खुलासा हो गया और पुलिस ने 29 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ मामले का खुलासा ?
शुरु मे उसने घर वालों को गुमराह किया कि उसकी मौत अज्ञात कारणों से हुई है। इसके बाद उसने खुद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने लीलावती के शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरु कर दी। 26 दिन की जांच के बाद इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने जब शक के आधार पर पति अलमा से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button