मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – 1 मार्च को भव्य समारोह के साथ होगा आयोजन : शुभ मुहूर्त में होगा शपथ, महापौर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे डिप्टी सीएम सहित प्रदेश अध्यक्ष…

On: February 27, 2025 2:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

महापौर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे डिप्टी सीएम सहित प्रदेश अध्यक्ष

कार्यक्रम स्थल पहुंचा अमला, शुभ मुहूर्त में होगा शपथ

1 मार्च को भव्य समारोह के साथ होगा आयोजन

जगदलपुर। नगर निगम के महापौर संजय पांडे के साथ पार्षदगण शनिवार को दंतेश्वरी मंदिर के सामने सुबह 10.30 बजे पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।आज सुबह कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने महापौर संजय सहित निगम आयुक्त निर्भय साहू अपने टीम के साथ पहुंचे थे।

शनिवार को शपथ ग्रहण मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। जबकि प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, निवर्तमान महापौर सफिरा साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक संतोष बाफना, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सभी समाज प्रमुख, अधिकारीगण, भारतीय जनता पार्टी के के नेता, कार्यकर्ता सभी मीडिया के साथी मौजूद रहेंगे।

नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को 16 और निर्दलीय को 2 सीटें मिली है। यह शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम के इतिहास में एक नई दिशा की शुरुआत करने वाला होगा। जहां शहर के विकास व नागरिकों के लिए बेहतर योजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा। राजनीति से जुड़ी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शहर विकास को लेकर कई अहम बातें व घोषणाएं हो सकती है।

नवनिर्वाचित महापौर संजय पांडे ने कहा कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जिन कामों को बर्बाद किया है उसे प्राथमिकता में पूरा किया जाएगा। जो कहा है वो कर के दिखाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प मिशन 2047 विकसित भारत के तहत हम दीर्घ और अल्पकालीन योजना बनाकर शहर को बेहतर स्वरूप देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें