Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – ग्रामीणों की सहयोग से ग्राम पंचायत जोंधरा में पशुधन स्वास्थ्य शिविर 130 नर बछड़ों का बधियाकरण और क्रीमी नाशक दवा पिलाई गई पढ़े पूरी ख़बर

जोंधरा//पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ.जी.एस.एस. तनवर के निर्देश पर ग्राम पंचायत जोंधरा में एक दिवसीय पशुधन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 130 नर बछड़ों का बधियाकरण (कस्ट्रेशन) किया गया और 90 पशुओं को क्रीमी नाशक दवा पिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार, प्रजनन नियंत्रण और डेयरी उत्पादकता बढ़ाना रहा। इस अभियान को ग्रामीणों और स्थानीय संगठनों का भी भरपूर समर्थन मिला।

संयुक्त टीम ने किया शिविर आयोजन

यह शिविर पशु औषधालय जोंधरा और पशु चिकित्सालय पचपेड़ी की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में टीम ने पशुओं की स्वास्थ्य जांच, बधियाकरण और दवाई वितरण का कार्य किया।

कर्मचारियों का सराहनीय योगदान

शिविर संचालन में हेमंत पाटले, रमेश सूर्यकांत, तरुण सोनंत और संतोष यादव का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से सभी 130 बछड़ों का सफलतापूर्वक बधियाकरण किया गया।

ग्राम पंचायत और सामाजिक संगठनों का सहयोग

ग्राम पंचायत जोंधरा के सरपंच समारु राम केवट, बजरंग दल सेवा टीम के सदस्य विवेक चंदेल, गोलू प्रजापति, नारायण पटेल, गोपाल प्रजापति, नीलेश भवाईत, राजकुमार भवाईत सहित ग्रामीण नागरिकों और चरवाहों ने सक्रिय सहयोग दिया।

गौठान और दही आन में भी हुआ कार्य

टीम ने ग्राम पंचायत के गौठान, बाड़ा और दही आन क्षेत्रों में जाकर भी बछड़ों का बधियाकरण किया। साथ ही,ग्रामीणों को कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) और पशु पालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. तनवर के दिशा-निर्देशों पर सतत प्रयास

संयुक्त संचालक डॉ.जी.एस.एस.तनवर के निर्देशानुसार पचपेड़ी पशुचिकित्सालय के प्रभारी संध्या तिवारी मार्गदर्शन में विभाग द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन स्वास्थ्य एवं संवर्धन हेतु अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो सके।

Related Articles

Back to top button