CG – महिला ने एम्बुलेंस में बच्चे को दिया जन्म, फिर जो हुआ….. माँ और नवजात दोनों की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया ये आरोप…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जिला अस्पताल की लापरवाही से एक प्रसूता और नवजात मासूम की भी जान चली गई। महिला ने एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। नवजात मासूम की जन्म के साथ ही मौत हो गयी। जबकि महिला ने दम तोड़ दिया।
मामला सूरजपुर जिला अस्पताल का है। मृतका की पहचान कविता सिंह (38 वर्ष) पति आदित्य सिंह के रूप में हुई है। मृतका कविता सिंह जिले के लाछा की रहने वाली थी। कविता सिंह 9 माह की प्रेग्नेंट थी। असुरक्षित प्रसव के बाद कविता सिंह और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक़ कविता सिंह को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद परिजन तत्काल उसे सूरजपुर जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां कोई डॉक्टर ने नहीं था। जिसके बाद नर्सों ने कुछ देर प्रसव का इंतजार किया, फिर उसे स्लाइन लगा कविता सिंह को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा।
महिला के परिजन उसे तत्काल एम्बुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लेकर जाने लगे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसका प्रसव हो गया। पर नवजात बच्चे की जन्म के बाद ही मौत हो गई। वहीँ, जब महिला को अंबिकापुर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद परिजनों ने सूरजपुर जिला अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है अगर समय पर इलाज मिलता तो दोनों की जांच बच जाती।



