CG – महिला ने कांग्रेस नेता ने पर लगाए ये गंभीर आरोप, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज, आरोपी पार्षद फरार…..

जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा की अकलतरा नगर पालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल पर रेप के जुर्म में FIR दर्ज हुई है। अकलतरा की महिला ने दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई है। विजय खांडेल, अकलतरा नपा में वार्ड 16 का पार्षद है। जो FIR के बाद फरार हो गया है। जिसकी अकलतरा पुलिस तलाश कर रही है।
महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि पार्षद विजय खांडेल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। 3 साल से पार्षद विजय खांडेल टालते आ रहा है। विजय खांडेल, शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। पार्षद विजय खांडेल, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया जा रहा था। इसके बाद महिला ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिलस की शिकायत पर पुलिस ने रेप की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल की तलाश कर रही है।