छत्तीसगढ़

CG- महिला नक्सली ढेर : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र कांकेर से बड़ी खबर सामने आई है। जंगलों में आज सुबह से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। हथियार समेत माओवादी का शव भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल जंगल में रुक-रुककर दोनों और से फायरिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक, थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में आज माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG और BSF की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। इसके बाद से ही आमाटोला-कलपर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग कर नक्सलियों का खात्मा करने में जुटे हुए हैं। इस मुठभेड़ में और भी नक्सली मारे जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button