छत्तीसगढ़

CG – महासमुंद के बागबाहरा थाना क्षेत्र में सच लिखना और बोलना पत्रकार कों पड़ा महंगा गुंडा तत्वों नें रिपोर्टर पर किया जानलेवा हमला एफआईआर पढ़े पूरी ख़बर

महासमुंद//जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां READ न्यूज के रिपोर्टर हेमसागर यादव पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही 7 से 8 लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी मोटरसाइकिल भी दबा ली। पूरे मामले की शिकायत बागबाहरा थाना में दर्ज कराई गई है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट

महासमुंद जिले के ग्राम बोकरामुडा खुर्द में READ न्यूज के रिपोर्टर हेमसागर यादव के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित हेमसागर यादव का कहना है कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। वह एक न्यूज रिपोर्टर हैं और जनप्रतिनिधियों तथा छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के पास उनका आना-जाना रहता था।

बताया जा रहा है कि गांव में स्थित भगवान हनुमान मंदिर स्थल के पास विधायक द्वारा एक सामुदायिक भवन स्वीकृत किया गया था। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने जनपद कार्यालय में आवेदन देकर वहां सामुदायिक भवन बनाए जाने का विरोध किया था।

कुछ दिनों बाद हेमसागर यादव को जानकारी मिली कि आवेदन देने वाले लोग उनके ही गांव के थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति सरपंच पद के लिए तैयारी कर रहा था और उसने मंदिर निर्माण कराने की बात कही।

इस पर हेमसागर यादव ने सवाल उठाया कि जब विधायक द्वारा सामुदायिक भवन स्वीकृत किया गया था, तब उसके विरोध में आवेदन क्यों दिया गया।

आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दो-तीन दिन बाद हेमसागर यादव को बुलाकर पहाड़ के नीचे ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल भी दबा ली।

घटना के बाद पीड़ित ने बागबाहरा थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आरोपीयों के नाम

1. गौतम मांझी

2. मोहरी मांझी

3. दशरथ मांझी

4. मैकुलाल मांझी

5. तुलाराम मांझी

6. तीन अन्य अज्ञात आरोपी,जिन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।

स्थान: ग्राम बोकरामुडा खुर्द, जिला महासमुंद

थाना: बागबाहरा थाना

पीड़ित: हेमसागर यादव, READ न्यूज रिपोर्टर

पत्रकार के साथ मारपीट और जानलेवा हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला माना जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Back to top button